फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में फंदे से लटके मिले बुजुर्ग, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल धूसड़। पिपराइच थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव में बृहस्पतिवार शाम ऋषिकेश निषाद (65) घर में छत के हुक से फंदे पर लटके मिले। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा। उस समय उनकी सांस चल रही थी। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां शाम करीब साढ़े पांच बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि घटना के समय ऋषिकेश घर में थे और शराब का अधिक सेवन किए हुए थे।
विज्ञापन

ऋषिकेश राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, ऋषिकेश शराब के सेवन के आदी थे और छोटे बेटे की शादी को लेकर परिवार में कुछ समय से तनाव था। बृहस्पतिवार शाम ऋषिकेश नशे की हालत में घर पहुंचे। कुछ देर बार एक युवक उनकी घर की ओर गया तो देखा कि कमरे में ऋषिकेश फंदे से लटके हुए हैं। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बताया और ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने जंगल धूसड़ चौकी पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ऋषिकेश को फंदे से उतरवाया और अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय ऋषिकेश के बड़े बेटे श्याम सुंदर की पत्नी घर में मौजूद थीं। वह अपने कमरे में थीं और बाहर से शोर सुनने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। श्याम सुंदर 18 अगस्त को काम के सिलसिले में बंगलूरू गया था। ऋषिकेश के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियां किरण और मंगरी विवाहित हैं। बड़े बेटे श्याम सुंदर के एक बेटा और एक बेटी हैं। छोटा बेटा राजेश है, जिसकी शादी नवंबर में प्रस्तावित है। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे की हालत में फंदा लगाने की बात सामने आई है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। उनका लिखित बयान लेने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें