- घरेलू और कृषि भूगर्भ जल उपभोक्ता- शून्य
- वाणिज्यिक भूगर्भ जल उपभोक्ता- 90 पैसे से 1.50 रुपये प्रति घन मीटर रोजाना
- औद्योगिक एवं सामूहिक भूगर्भ जल उपभोक्ता- 70 पैसे से 1.30 रुपये प्रति घन मीटर रोजाना
भूगर्भ जल के स्तर के अनुसार अलग-अलग शुल्क तय
दिनेश अग्रवाल ने बताया कि भूगर्भ जल के स्तर के अनुसार वाणिज्यिक और औद्योगिक एवं सामूहिक जल उपभोक्ता को दो अलग श्रेणी में बांटते हुए क्षेत्र के हिसाब से शुल्क निर्धारित किया गया है। भूगर्भ जल स्तर श्रेणी, सेमी क्रिटिकल, क्रिटिकल के अलावा अति दोहित यानी शहरी क्षेत्र के लिए अलग-अलग श्रेणी में वार्षिक शुल्क तय किया गया है। भूगर्भ जलस्तर की श्रेणी के हिसाब से प्रतिदिन 500 घन मीटर, 500 से 1000 घनमीटर, 1000 से 5000 घनमीटर और 5000 घनमीटर रोजाना के हिसाब से शुल्क तय है। वार्षिक भूगर्भ जलदोहन शुल्क का निर्धारण जलस्तर की विभिन्न श्रेणी में जल के दोहन से संबंधित स्लैब की दर, भूगर्भ जल उपयोग की मात्रा एवं एक वर्ष में पंपिंग दिनों को गुणा करके किया जाएगा।