फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground breaking ceremony: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आईजीएल ने किया 125 करोड़ रुपये का नया निवेश, बढ़ेगा रोजगार

Fri, 03 Jun 2022 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 बिजनेस हेड ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कारोबार आसान हुआ है। कानून व्यवस्था अच्छी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने उद्यमियों का भरोसा जीता है। इससे निवेश और बढ़ेगा। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीएल ने अनाज आधारित डिस्टिलिरी में 125 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान लखनऊ से किया। आईजीएल के चेयरमैन उमाशंकर भरतिया, बिजनेस हेड एसके शुक्ला और प्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार शुक्ला ने लखनऊ जाकर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


बिजनेस हेड एसके शुक्ला ने बताया कि आईजीएल ने डिस्टिलिर यूनिट में 250 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें से 125 करोड़ रुपये का निवेश नया है। अब अनाज आधारित प्लांट से अल्कोहल बनाया जा रहा है। इसका फायदा किसानों को भी मिलेगा। इस्तेमाल न होने वाले अनाज से अल्कोहल बन रहा है। अभी टूटे चावल से अल्कोहल बनाया जा रहा है। जल्द ही मक्का और गेहूं से भी अल्कोहल बनाया जाएगा। प्रति वर्ष एक लाख टन अल्कोहल बनाना है। 

नए निवेश से रोजगार की संभावना बढ़ेगी। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से और ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। बिजनेस हेड ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कारोबार आसान हुआ है। कानून व्यवस्था अच्छी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने उद्यमियों का भरोसा जीता है। इससे निवेश और बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैलेंट इस्पात लिमिटेड ने किया 819 करोड़ का निवेश
गीडा स्थित गैलेंट इस्पात लिमिटेड की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इस पर 819 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। लखनऊ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शिरकत करने के बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन प्रेरणादायक व उत्साहवर्धक रहा है। उद्यमियों का मनोबल बढ़ा है। कंपनी गोरखपुर प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर सालाना 5.28 लाख टन कर रही है। अभी उत्पादन क्षमता 3.20 लाख टन है। 600 करोड़ रुपये का नया निवेश लगभग पूरा हो चुका है।

219 करोड़ रुपये के निवेश की प्रक्रिया चल रही है। नए निवेश से एक हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। अप्रत्यक्ष रूप से भी रोजगार बढ़ेगा। नई तकनीक से सरिया बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से सकारात्मक माहौल बना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें