फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आज होगा नगर निगम के दो जोन कार्यालयों में 'गृहप्रवेश', अब आसानी से हो जाएगा यह काम

Fri, 19 Nov 2021 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर निगम के द्वारा शहर को पांच जोन में बांटा गया है। हरेक जोन में अलग-अलग कार्यालय बनाने की योजना भी है। इसी क्रम में जोन चार का जोनल कार्यालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर इलाके में तो जोन दो का कार्यालय लालडिग्गी में बनाया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के लालडिग्गी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर में स्थापित किए गए नगर निगम के जोनल कार्यालय में शुक्रवार यानी आज अधिकारियों और कर्मचारियों का ‘गृहप्रवेश’ होगा। अगले सप्ताह से इस जोन कार्यालय में ही जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के अलावा टैक्स भी जमा होगा।
विज्ञापन


नगर निगम के द्वारा शहर को पांच जोन में बांटा गया है। हरेक जोन में अलग-अलग कार्यालय बनाने की योजना भी है। इसी क्रम में जोन चार का जोनल कार्यालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर इलाके में तो जोन दो का कार्यालय लालडिग्गी में बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन जोनल कार्यालय का उद्घाटन कर चुके हैं।

वहीं आज इन दोनों कार्यालयों में मेयर सीताराम जायसवाल फीता काटकर गृहप्रवेश करेंगे। अगले सप्ताह से दोनों जोनल कार्यालय में बाकायदा काम शुरू हो जाएगा। कंप्यूटर, कुर्सी-टेबल समेत अन्य सभी इंतजाम कर दिए गए हैं। इस कार्यालय में जोनल अधिकारी बैठेंगे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह से शहर के दो जोनल कार्यालयों में नगर निगम संबंधी सभी कार्य शुरू हो जाएंगे। संबंधित जोन के लोगों को नगर निगम संबंधी कामों के लिए अब नगर निगम आने की जरूरत नहीं होगी। यहीं से उन्हें जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र मिल जाएगा। टैक्स आदि भी जमा कर सकेंगे। विभिन्न समस्याओं संबंधी शिकायत भी जोनल अधिकारी से करके उसका निस्तारण कर सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें