फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का हुआ भव्य स्वागत, भक्तों ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Fri, 29 Oct 2021 09:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का शंख, नगाड़े के बीच भव्य स्वागत किया। सबसे पहले श्रद्धालु राजेश मिश्रा चरण पादुका को सिर पर रखकर ले आए। जिसके बाद शंकराचार्य अपनी पीठ पर आसीन हुए। श्रद्धालुओं ने चरण पादुका का दर्शन व पूजन किया।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन मठ पुरी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती दो दिन के प्रवास पर बृहस्पतिवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। शंकराचार्य का मनीराम, बरगदवां, गोरखनाथ, तरंग क्रासिंग और काली मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बुद्धनगर में अपने प्रवास स्थल पर शंकराचार्य से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


प्रवास स्थल पर पहुंचे शंकराचार्य का श्रद्धालुओं ने शंख, नगाड़े के बीच भव्य स्वागत किया। सबसे पहले श्रद्धालु राजेश मिश्रा चरण पादुका को सिर पर रखकर ले आए। जिसके बाद शंकराचार्य अपनी पीठ पर आसीन हुए। श्रद्धालुओं ने चरण पादुका का दर्शन व पूजन किया। शंकराचार्य ने सभी को प्रसाद दिया और इसके बाद विश्राम करने चले गए। स्वागत करने वालों में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजा त्रिपाठी, सचिव राजेश सिंह, मानवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, राजेश मिश्र, अशोक मिश्रा, अतुल भट्ट , बृजेश त्रिपाठी, रमेंद्र प्रताप चंद्र, अजय पांडेय, विनोद त्रिपाठी, डॉ. वाई सिंह जयशंकर पाल, संजय सिंह आदि शामिल रहे।

आज होगी धर्मसभा
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रमेंद्र प्रताप चंद व बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि शंकराचार्य 29 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे से अपने प्रवास स्थल पर संगोष्ठी व दीक्षा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से गीता वाटिका में आयोजित धर्मसभा में भाग लेंगे। वह सुबह भ्रमण के लिए गीता प्रेस भी जा सकते हैं।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्वत महासभा ने किया स्वागत
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का अखिल भारतीय विद्वत महासभा के पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, पं. देवेंद्र प्रताप मिश्र, डॉ. दिग्विजय शुक्ल, आचार्य धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, आचार्य कृष्ण कुमार मिश्र, पं. नवनीत चतुर्वेदी, आचार्य अंकित राम मिश्र, पं. प्रमोद द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें