फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: राज्यपाल के हाथों पुस्तक पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की मिली प्रेरणा

Sat, 04 Dec 2021 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रम में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को सिद्धार्थनगर जिले में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। यहां राज्यपाल ने बर्डपुर ब्लाक क्षेत्र के महादेवा कुर्वी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में पुस्तक वितरण किया। बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


विद्यालय पहुंचने के बाद राज्यपाल ने कमरे का निरीक्षण किया। बच्चों की संख्या देखी। इसके बाद तय कार्यक्रम के तहत एक- एक करके बच्चों में पाठ्य पुस्तक का वितरण किया। साथ ही बच्चों में फलों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। इस दौरान पास देखने के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। सुरक्षा में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत खुद गेट पर रहे और चेकिंग करके लोगों को अंदर प्रवेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें