सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ के चलते जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराने तथा अंग भंग होने पर 2.5 लाख रुपये तक की सहायता राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई गई है। बाढ़ से जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने या मकान बनवाने के लिए 1.20 लाख रुपये देने का निर्देश दिया गया है।
युद्ध स्तर पर शुरू करें स्वच्छता का अभियान
सीएम योगी ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले दो-तीन दिन में बाढ़ का पानी कम होने लगेगा। लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता, सैनेटाइजेशन और छिड़काव का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए। यह कार्य तब तक जारी रहे जब तक जमीन पूरी तरह सूख न जाए। गांव में किसी तरह की गंदगी न रहे, इसके लिए ग्राम पंचायत अभी से तैयारी करें और प्रशासन इस में सहयोग प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दिवाली से पूर्व अविलंब क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व बिजली आपूर्ति बहाली की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। दिवाली आने तक हर गांव में बेहतर आवागमन की सुविधा हो तथा सभी गांव जगमग हों।