फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रुस्तमपुर में रोडवेज बस ने पांच ऑटो व दो बस में मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्सलेन के पिलर संख्या 40 के पास ऑटो की हो रही थी रिपेयरिंग, बस चालक हिरासत में
विज्ञापन

गोरखपुर। रुस्तमपुर से फलमंडी रोड पर सोमवार अपराह्न तीन बजे रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े पांच ऑटो और दो स्कूली बस में टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार अपराह्न तीन बजे के करीब देवरिया डिपो की बस नौसड़ की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच चालक को झपकी आ गई। फलमंडी से पहले सिक्सलेन के पिलर संख्या 40 के पास उसने सड़क किनारे खड़ी पांच ऑटो और दो स्कूली बस में टक्कर मार दी। ऑटो चालक वहां वाहन की रिपेयरिंग करा रहे थे। टक्कर से पांच लोग को चोटें आईं। इसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रामगढ़ताल थाना पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दो घायलों अमन और बाबा के सिर में चोटें आईं हैं। दोनों ऑटो चलाते हैं। वहीं, मिस्त्री टार्जन के पैर में चोट लगी है। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बस रामगढ़ताल थाने पर खड़ी कराई गई है। चालक ने पुलिस को झपकी आने की बात बताई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर रुस्तमपुर पहुंचते ही स्टेयरिंग पर सो गया था। बस की टक्कर से ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें