फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शाम को बर्थडे पार्टी में मनाया जश्न...अगले दिन पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में ममेरे भाई का जन्मदिन मनाने गोरखपुर से गए थे तीन युवक
विज्ञापन

मोहद्दीपुर स्थित आवास पर तीन भाईयों का शव पहुंचने के बाद मचा कोहराम

गोरखपुर। मोहद्दीपुर पावर हाउस के पास रहने वाले तीन भाई रविवार को देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में गए थे। शाम को तीनों ने पार्टी में जमकर डांस किया। दूसरे दिन सोमवार को सरयू नदी में नहाते समय वह डूब गए। शाम को जब शव मोहद्दीपुर पावर हाउस स्थित आवास पर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
मोहद्दीपुर निवासी प्रदीप (24), रोहित (23) और चचेरा भाई बंटी (22) अपने ममेरे भाई राधे (15) का जन्मदिन मनाने रविवार शाम देवरिया के बरहज स्थित पटेल नगर ननिहाल पहुंचे थे। तीनों एक ही बाइक से गोरखपुर से गए थे। शाम को घर में पार्टी हुई, सबने जमकर डांस किया। लेकिन किसी को इस बात का तनिक भी अंदेशा नहीं था कि यह जश्न अगली सुबह मातम में बदल जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे प्रदीप, रोहित, बंटी और मोहल्ले के पड़ोसी राजन के साथ पास में ही सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय चारों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हालांकि, राजन को तैरना आता था, जिससे वह किसी तरह बाहर निकल आया और स्थानीय नाविकों व गोताखोरों से मदद की गुहार लगाई। तीनों का शव सोमवार की देर शाम जैसे ही मोहद्दीपुर स्थित घर पहुंचा, लोगों का हुजूम उजड़ पड़ा।
विज्ञापन


संविदा पर सफाई का काम करते थे प्रदीप और रोहित
पिता संजय और मां प्रमिला देवी को लोग सांत्वना देने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि दोनों बेटे प्रदीप और रोहित गोरखपुर में नगर निगम में संविदा पर सफाई का काम करते थे। बंटी भी साथ में सफाई का ही काम करता था। तीनों में गहरी दोस्ती थी। रोहित और प्रदीप के पिता संजय दिहाड़ी मजदूर हैं। 10 दिन पहले ही प्रदीप पिता बना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें