फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उड़ेगा अबीर-गुलाल, गोरक्षनगरीवासियों संग कल होली खेलेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर से भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में सुबह नौ बजे शामिल होंगे गोरक्षपीठाध्वर, राधा-कृष्ण लठमार होली भी होगी
विज्ञापन




घंटाघर में बनेंगे तीन मंच, मुख्य मंच पर सीएम संग आरएसएस के पदाधिकारी व सदस्य रहेंगे



वशिष्ट लक्ष्मी जोशी और सुनिशा की नौ सदस्यीय टीम गाएगी भजन, फरुआही नृत्य भी होगा

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर व सीएम योगी आदित्यनाथ गोरक्षनगरीवासियों के साथ बुधवार को अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेलेंगे। घंटाघर से भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल होकर लोगों के साथ होली पर्व की खुशियां साझा करेंगे। इस दौरान गायिका वशिष्ट लक्ष्मी जोशी और सुनिशा की नौ सदस्यीय टीम की ओर से भजन कार्यक्रम भी होगा। साथ ही बरसाना की राधा-कृष्ण की लठमार होली भी होगी। घंटाघर में आरएसएस का 30 मीटर ऊंचा ध्वज भी लहराएगा।

होली के दिन घंटाघर से परंपरागत नृसिंह भगवान की शोभायात्रा हर साल निकाली जाती है। इसमें गोरक्षपीठाध्वर योगी आदित्यनाथ शामिल होते हैं। उनकी अगुवाई में नृसिंह भगवान की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार रंगभरी शोभायात्रा और भव्य रूप में नजर आएगी। इस बार घंटाघर में तीन मंच बनाए जा रहे हैं। एक मंच पर सीएम योगी व आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश व अन्य पदाधिकारी-सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन

दूसरे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति गायिका वशिष्ट लक्ष्मी जोशी और सुनिशा की नौ सदस्यीय टीम प्रस्तुति करेगी। एक मंच पर बरसाना की राधा-कृष्ण की लठमार होली बच्चों की टोली करेगी। साथ ही फरुआही नृत्य की झलक भी दिखेगी। वहीं घंटाघर में कार्यक्रम के बीच आरएसएस का 30 फीट ऊंचा ध्वज फहरेगा। यह बिगुल की धुन पर चढ़ाया जाएगा और बांसुरी की धुन पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन



होलिका दहन की पवित्र राख से होगी होली की शुरुआत

गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में परंपरागत रूप से होली मनाई जाएगी। होली की शुरुआत होलिका दहन की पवित्र राख से तिलक लगाकर होगी। गोरक्षपीठाधीश्वर भस्म तिलक धारण कर पवित्र राख को गुरु गोरखनाथ के चरणों में निवेदित करेंगे। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर सुबह नौ बजे घंटाघर पहुंचकर नृसिंह भगवान की शोभायात्रा में शामिल होंगे। नृसिंह भगवान की महाआरती करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें