फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी को मिलेगी अमृत भारत और मेमू ट्रेन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरक्षनगरी को जल्द ही दो नई ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से बढ़नी होते दिल्ली तक अमृत भारत ट्रेन और नकहा से गोंडा तक मेमू ट्रेन के संचलन को मंजूरी दे दी है। इसके बाद रेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने सोमवार को महाप्रबंधक परिचालन को पत्र लिखकर संचलन की तैयारी करने को कहा है। रेलवे बोर्ड से जारी पत्र के अनुसार 14045/14046 गोरखपुर-अमृत भारत वाया बढ़नी हर मंगलवार को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 75119/75120 नकहा-गोंडा मेमू ट्रेन रोजाना चलाई जाएगी।
दरअसल, गोरखपुर-नई दिल्ली वाया बढ़नी अमृत भारत नई ट्रेन चलाने के लिए डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने पूर्वोत्तर रेलवे को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को एनईआर प्रशासन ने अपनी सहमति देते हुए रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा था। प्रस्ताव पर विचार करते हुए रेलवे बोर्ड ने सोमवार को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

इसके चल जाने से बढ़नी के रास्ते दिल्ली तक जाने के लिए दो ट्रेनें हो जाएंगी। इससे सिद्धार्थनगर और महराजगंज के यात्रियों को भी बड़ी सहूलियत होगी। अभी बढ़नी रूट से दिल्ली के लिए महज हमसफर सप्ताह में दो दिन चलती है। जबकि गोरखपुर-बस्ती रूट से दिल्ली के लिए कुल सात ट्रेनें चलती हैं। रेल प्रशासन अब ट्रेनों के संचलन के लिए शेड्यूल तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें