फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्राथमिक विद्यालय की रसोइया पर समूह का रुपया लेकर भागने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स थाने की जगदीशपुर चौकी पर महिलाओं ने दी तहरीर
विज्ञापन

सरदारनगर। एम्स थानाक्षेत्र के मलमलिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत गांव की महिला पर आरोप लगा है कि उसने 12 से अधिक महिलाओं को भरोसे में लेकर दो लाख रुपये समूह के खाते पर लोन निकलवाया और लेकर भाग गई। बुधवार को पीड़ित महिलाओं ने जगदीशपुर चौकी पर तहरीर दी है।
मलमलिया गांव की रहने वाली रसोइया एक सप्ताह पहले घर में ताला लगाकर अचानक लापता हो गई। इसकी जानकारी जब महिलाओं को हुई तो वे रसोइया के घर जाकर शोर मचाने लगी। ग्राम प्रधान ने पीड़ित महिलाओं से जानकारी ली। इसके बाद रसोइया के खिलाफ और भी शिकायतें एक-एक करके सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अपने रिश्तेदारों, परिचितों व अन्य ग्रामीणों का आधार कार्ड लेकर उनका खेत बंधक रखवा दिया। इसके बदले उसने करीब आठ लाख रुपये ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाज महिला के एक रिश्तेदार ने 19 जनवरी को स्थानीय जगदीशपुर पुलिस चौकी पर तहरीर देकर बताया है कि छह लोगों के खेत के नाम पर सात लाख रुपया रसोइया ने लिया है। उसके भागने के बाद वे परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें