फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बड़हलगंज के शख्स का कंबोडिया में फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 08 Aug 2021 04:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कंबोडिया में रहकर कपड़े का व्यापार करता था मृतक। लॉकडाउन से व्यापार में घाटा होने के कारण तनाव ग्रस्त था राम।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव निवासी एक शख्स का शनिवार को कंबोडिया में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। वहां से आत्महत्या की जानकारी दी गई, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

     
जानकारी के अनुसार, बैरियाडीह गांव निवासी 30 वर्षीय राम गौड़ पुत्र स्व. खदेरू गौड़ बीते डेढ़ साल से कंबोडिया में रहकर कपड़े का व्यापार करता था। शनिवार दोपहर में उसका शव उसके बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसके साथ कंबोडिया के एक कमरे में अलग-अलग प्रदेश के चार लोग रहते थे। कमरे में पहने वाले अन्य तीन लोग जब व्यापार से वापस आए तो अंदर से दरवाजा बंद था। उन्होंने मकान मालिक व स्थानीय पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। साथ ही अहमदाबाद के एक युवक ने परिवार वालों को सूचना दिया।

मृतक चार भाई थे। राम जुड़वा भाईयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई मोहन ने बताया कि राम को जुलाई में डेढ़ लाख रुपये घर से भेजा गया था। लॉकडाउन से उसका व्यापार अच्छा नहीं चल रहा था।  जिससे वह तनाव ग्रस्त रहता था। हालांकि उसने फंदा नहीं लगाया है। आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। राम दो बच्चों का पिता था। अबतक कंबोडिया के किसी जिम्मेदार अधिकारी से बात नहीं हो पाई है। वहां की फ्लाइट बंद है। हेलिकॉप्टर से शव मंगवाने में 12 लाख का खर्च बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें