फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : विजयदशमी पर दंडाधिकारी की भूमिका में रहे योगी, गोरखनाथ मंदिर से निकाला गया विजय जुलूस

Wed, 25 Oct 2023 10:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ file pic
विज्ञापन

विजयदशमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में संतों के साथ दशहरा मनाया। आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखनाथ मंदिर से विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें योगी एक रथ पर सवार होकर निकले। उनके साथ बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु थे। 

विज्ञापन


गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में सीएम योगी ने पीठ की परंपरा का अनुसरण करते हुए मंगलवार सुबह सबसे पहले विधि-विधान पूर्वक श्रीनाथजी की पूजा-आराधना की। इस दौरान नाथपंथ के परंपरागत विशेष वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू बजाए गए।

योगी करते हैं संतों के विवादों का निपटारा
गोरक्षपीठ में विजयदशमी पर संतों की अदालत लगती है। गोरक्षपीठाधीश्वर दंडाधिकारी की भूमिका में होते हैं। नाथपंथ की परंपरा के अनुसार हर साल विजयदशमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पीठाधीश्वर द्वारा संतों के विवादों का निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन


दरअसल, योगी नाथपंथ की शीर्ष संस्था अखिल भारत वर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के अध्यक्ष भी हैं। इसी पद पर वह दंडाधिकारी की भूमिका में होते हैं। गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी को पात्र पूजा का कार्यक्रम होता है। इसमें गोरक्षपीठाधीश्वर संतो के आपसी विवाद सुलझाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें