वरिष्ठ नागरिकों को जल्द मिलेगी किराए में रियायत
टिकट में रियायत के सवाल पर रेलमंत्री ने कहा कि हमें बुजुर्गों का ख्याल है। कोरोना के चलते बंद किया गया था। वरिष्ठ नागरिकों समेत जितनी भी रियायतें किराए पर दी जाती थीं, वह सब जल्द शुरू की जाएंगी।
हर व्यक्ति का जीवन सुगम बना रही मोदी सरकार
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर व्यक्ति का जीवन सुगम बना रही है। हर घर तक बिजली, पानी, रसोई गैस पहुंचाई जा रही है। गरीबों को निशुल्क राशन मिल रहा है। रेलवे, पोस्ट ऑफिस और दूरसंचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सोमवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन के दौरान कई लोगों ने रेलवे के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस और दूरसंचार सेवाओं को लेकर सरकार की योजनाओं के बारे में रेल मंत्री से सवाल किया। रेल मंत्री ने बारी-बारी से हर एक सवाल का जवाब दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने रेलवे और दूरसंचार को लेकर अपनी समस्याएं भी रखीं। रेल मंत्री ने संबंधित लोगों का मोबाइल नंबर लेते हुए कहा कि इन मामलों का समाधान कराकर उन्हें सूचित किया जाएगा।