फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: मानसून की आहट मिलते ही निगम ने तेज की तैयारियां, जलभराव से मुक्ति दिलाने की चुनौती

Sun, 19 Jun 2022 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त ने बताया कि शनिवार को विशेष सफाई अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई का कार्य कराया गया। इसके अलावा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के मद्देनजर मलिन बस्तियों में सफाई और विसंक्रमण का कार्य भी कराया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मानसून की आहट मिलते ही नगर निगम प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने की तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने ऐसे सभी वार्डों में तैनात नोडल अफसरों के साथ बैठक कर जल निकासी के लिए किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे मोहल्लों में नाला-नालियों की सफाई का काम जल्द पूरा करते हुए अन्य उपाय मसलन वाटर पंप की व्यवस्था, कच्चा नाला खोदे जाने और पक्के नाले में छोटी नालियों का निकास मिलाने की तैयारी भी पूरी कर ली जाए।

नगर आयुक्त ने शहर के सार्वजनिक और व्यावसायिक स्थलों पर रात्रिकालीन सफाई कार्य की भी समीक्षा की। नगर आयुक्त ने बताया कि महानगर क्षेत्र में स्थित सभी बडे़ नाले, मझौले नाले तथा छोटे नाले/नालियों की सफाई का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

चला विशेष सफाई अभियान

नगर आयुक्त ने बताया कि शनिवार को विशेष सफाई अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई का कार्य कराया गया। इसके अलावा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के मद्देनजर मलिन बस्तियों में सफाई और विसंक्रमण का कार्य भी कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें