मंगलवार को नमी के चलते प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। हालांकि, अभी यह मध्यम श्रेणी में ही है। दिन में एक्यूआई का अधिकतम स्तर 151 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 81 पर रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी का कहना है कि नमी के चलते धूल के कण ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: धुरियापार में जमीन देखने पहुंची टीम अदाणी, सीमेंट फैक्टरी के लिए तलाश रहे हैं विकल्प
हवा के चलते वायुमंडल में जमा धुएं के कण हट जा रहे हैं, जिससे अभी यह मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। माना जा रहा है कि एक दिसंबर को वाहनों के अधिक चलने व शहर में जाम के कारण भी इस पर असर पड़ा है, क्योंकि 31 दिसंबर को शहर का एक्यूआई 100 से नीचे था।