तेज गलन और ठंड के कारण ऊनी कपड़ा पहन कर आते जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
ठंड की आफत और बढ़ने जा रही है। अभी पुरुवा हवा ने ही लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 जनवरी से पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में अभी से ज्यादा गिरावट होगी। पारा और ज्यादा गिरने से रात में जमा देने वाली ठंड महसूस होगी। 22 जनवरी तक कंपकंपी छुड़वा देने वाला मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है।
बुधवार का दिन अत्यधिक ठंड वाला रहा। हालांकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक होने से ठंड ने ज्यादा नहीं सताया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिससे पूरे दिन ठंड से लोग कांपते नजर आए।
बुधवार को पांचवें दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से अत्यधिक ठंड बनी रही। हालांकि रात में और सुबह कोहरा कम रहा। 600 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिसके चलते रात में ठंड से कुछ राहत है।
इसे भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, कानपुर से मिलने आई गोरखपुर; किशोरी से जंगल में दुष्कर्म