साइबेरिया की तरफ से आ रही ठंड हवा
मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दीकी ने बताया कि साइबेरिया की तरफ से बर्फीली हवा हिमालय की तराई क्षेत्र की तरफ आ रही है। इसे कोल्ड एयर मास कहते हैं। इन हवा के कारण मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर शुरू हुआ है। शनिवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। आसमान में बादल छाए हुए हैं। यह कोहरे और धुंध के बादल हैं। सूरज बादलों की ओट में छिपा हुआ है। सर्द हवा के कारण गलन बढ़ जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने 1150 महिलाओं को दिए मुफ्त सिलाई मशीन, बोले- आत्मनिर्भर बनाना सबसे जरूरी
यह है सीवियर कोल्ड-डे का मानक
मौसम विभाग के मानक पर गोरखपुर शनिवार को सीवियर कोल्ड-डे का शिकार रहा। सीवियर कोल्ड-डे का मानक अधिकतम तापमान का औसत से 6.5 डिग्री सेल्सियस का कम होना है। शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से आठ डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। गलन भरी ठंड के चलते शनिवार को शहरवासियों की गतिविधियां प्रभावित हुईं। लोग बिना जरूरत घर से नहीं निकले।
कुछ यूं रहा इन शहरों का तापमान...
| शहर |
अधिकतम |
न्यूनतम |
| गोरखपुर |
13.5 |
4.9 |
| कुल्लू |
22.4 |
5.1 |
| मनाली |
16.4 |
6.1 |
| शिमला |
17.5 |
9.0 |
| मसूरी |
17.4 |
9.0 |
| देहरादून |
19.7 |
5.8 |