फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में रिमझिम बारिश से खुशनुमा बना मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Thu, 25 May 2023 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पूर्वांचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी दो से तीन और रहेगा। लोकल हीटअप के कारण कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे गरज वाले बादल पूर्वांचल पर छाए रहेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की वजह से गुरुवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिसका असर पूरे दिन रहने वाला है। वहीं बुधवार भोर में भी रिमझिम बारिश हुई थी, जिससे बुधवार के तापमान में गिरावट आ गई। इसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास कम हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 25 और 26 मई को गरज और चमक के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पूर्वांचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी दो से तीन और रहेगा। लोकल हीटअप के कारण कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे गरज वाले बादल पूर्वांचल पर छाए रहेंगे।  तेज रफ्तार की हवा के साथ बीते मंगलवार की भोर में तीन बजे आंधी भी चली और बारिश भी हुई है। इसकी वजह से पूरे दिन मौसम खुशमिजाज रहा है। लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।



सेक्टर 13 और 15 में बिजली से 200 यूनिटें रही बंद, करोड़ों का नुकसान
मौसम में हुए बदलाव और तेज आंधी की वजह से औद्योगिक इलाकों में भी बिजली प्रभावित रही। सेक्टर-13 और 15 में करीब 200 यूनिटें बिजली न होने के कारण बंद रही है। सेक्टर 13 में जहां तीन घंटे बिजली सप्लाई बाधित थी। वहीं, सेक्टर 15 में करीब 13 घंटे बिजली की सप्लाई फैक्टरियों में नहीं मिली।
विज्ञापन


इसकी वजह से दोनों सेक्टर में करीब 200 यूनिट पूरी तरह से बंद रहे। जबकि, इस सेक्टर में नाइन, इंडियन ऑयल, फ्लोर मिल जैसी बड़ी यूनिटें स्थापित है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि सेक्टर 15 में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहां करीब 13 घंटे के आसपास बिजली की सप्लाई बाधित थी।

बताया कि बैकअप के तौर पर एक से दो घंटे जनरेटर से काम चलाया जा सकता है। लेकिन, इतनी देर बिजली कटने पर जनरेटर चलाना संभव नहीं है। इससे उद्यमियों को काफी नुकसान होगा। बताया कि दोनों सेक्टर में बिजली प्रभावित होने से उद्यमियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें