फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: नाथ योगियों के दर्शन पर पाठ्यक्रम तैयार करेगा गोरखपुर विश्वविद्यालय

Thu, 01 Sep 2022 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. शोभा गौड़ ने शिक्षा के विकास के महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के साथ साथ दोनों महंतद्वय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा. मधुसूदन सिंह एवं स्वागत प्राचार्य डा. अजय कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजेश सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास को बढ़ावा देने की बात कही गई है। इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवेद्यनाथ और शिक्षा में नैतिक मूल्यों को बढ़ाने में नाथ योगियों का दर्शन पर पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. सिंह, बुधवार को दिग्विजयनाथ एलटी कॉलेज में आयोजित महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ स्मृति व्याख्यान माला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम के अंतर्गत गोरखनाथ मंदिर, महंतों का गोरखपुर में मूल्यों, शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, समाज के विकास में क्या अवदान था, यह पढ़ाया जाएगा।

दो-दो क्रेडिट के इन कोर्स को महायोगी गुरू श्रीगोरक्षनाथ शोध के द्वारा तैयार किया जाएगा। माइनर इलेक्टिव के रूप में ये कोर्स विद्यार्थियों को आफर किए जाएंगे। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कालेजों में भी इन कोर्स को पढ़ाया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में ही नैतिक मूल्यों और समाजोपयोगी कार्यों को बढ़ावा देने के नजरिए से गत वर्ष ही पं. दीनदयाल उपाध्याय और नाथ पंथ पर दो-दो क्रेडिट का कोर्स तैयार किया है।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. शोभा गौड़ ने शिक्षा के विकास के महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के साथ साथ दोनों महंतद्वय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा. मधुसूदन सिंह एवं स्वागत प्राचार्य डा. अजय कुमार पांडेय ने किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें