विश्वविद्यालय ने नवगठित संकायों के डीन के नाम की घोषणा भी कर दी है। प्रो. अजय सिंह को तीन संकायों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रो. नंदिता सिंह व प्रो. आनंद सेनगुप्ता को दो-दो संकायों का डीन बनाया गया है।
नव गठित संकाय और उनके डीन
- फैकेल्टी ऑफ एग्रीकल्चर : प्रो. अजय सिंह।
- फैकेल्टी ऑफ आर्ट, ह्यूमिनिटी एंड सोशल साइंस : प्रो. नंदिता सिंह।
- फैकेल्टी ऑफ कामर्स : प्रो. आनंद सेनगुप्ता।
- फैकेल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी : प्रो. अजय सिंह।
- फैकेल्टी ऑफ फाइन आर्ट एंड परफार्मिंग आर्ट : प्रो. ऊषा सिंह।
- फैकेल्टी ऑफ लैग्वेंजेज : प्रो. नंदिता सिंह।
- फैकेल्टी ऑफ लीगल स्टडीज : प्रो. अहमद नसीम।
- फैकेल्टी ऑफ मैनेजमेंट : प्रो. आनंदसेन गुप्ता।
- फैकेल्टी ऑफ साइंस : प्रो. अजय सिंह।
- फैकेल्टी ऑफ मेडिसिन : प्रो. गणेश कुमार।
- फैकेल्टी आफ रूरल साइंस : प्रो. दिनेश यादव।
- फैकेल्टी आफ टीचर एजुकेशन : प्रो. शोभा गौड़।
- फैकेल्टी आफ वोकेशनल कोर्सेज : प्रो. राजर्षि कुमार गौर।
संकायों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को विद्या परिषद से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इसे कुलपति की अनुमति से कार्य परिषद में रखा जाएगा। कार्य परिषद से स्वीकृत होने के बाद संकायों को लेकर नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।
- विशेश्वर प्रसाद, कुलसचिव, गोरखपुर विश्वविद्यालय।