फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: मोबाइल फोन और बैग के साथ दे रही थीं प्रैक्टिकल...कुलपति ने पकड़ा

Thu, 28 Dec 2023 03:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

दो कमरों में समूह बनाकर छात्राएं बैग व मोबाइल फोन के साथ मौजूद थीं। दो कमरों के बीच में एक शिक्षिका तैनात थीं। छात्राओं के हाथ में लिखित परीक्षा की ओएमआर कॉपी देख कुलपति ने हैरानी जताई। बाद में महाविद्यालय में कुलपति के आने की जानकारी हुई तो खलबली मच गई।
विज्ञापन
कॉलेज में निरीक्षण करतीं कुलपति। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में तारामंडल क्षेत्र के एक कॉलेज में स्नातक गृह विज्ञान विभाग की प्रैक्टिकल परीक्षा छात्राएं दो कमरों में समूह बनाकर मोबाइल फोन और बैग के साथ दे रही थीं। दो कमरों के बीच में एक शिक्षिका परीक्षक के रूप में मौजूद थीं। यह खुलासा अनजान बनकर पहुंचीं गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के औचक निरीक्षण में हुआ। इसके बाद कॉलेज की प्रैक्टिकल परीक्षा टाल दी गई।

विज्ञापन


कुलपति बुधवार सुबह विश्वविद्यालय में स्थित आईटी सेल के कंट्रोल रूम पहुंचीं। सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान तारामंडल स्थित कॉलेज में चल रही प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान छात्राएं समूह बनाकर कमरों में बैठी मिलीं। यह नजारा देख कुलपति सुबह 10 बजे प्राइवेट वाहन से उस कॉलेज में पहुंच गईं। कुलपति को कोई पहचान नहीं पाया। वह सीधे जहां प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही थी वहां पहुंचीं।

दो कमरों में समूह बनाकर छात्राएं बैग व मोबाइल फोन के साथ मौजूद थीं। दो कमरों के बीच में एक शिक्षिका तैनात थीं। छात्राओं के हाथ में लिखित परीक्षा की ओएमआर कॉपी देख कुलपति ने हैरानी जताई। बाद में महाविद्यालय में कुलपति के आने की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। आनन-फानन परीक्षा टाल दी गई। कुलपति ने कॉलेज के प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही लिखित परीक्षा का ओएमआर कॉपी कॉलेज में होने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नकल करते छह छात्रों को दबोचा
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही स्नातक और परास्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षा में बुधवार को 42, 856 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान उड़ाका दल की जांच में छह विद्यार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए। जिसमें दो छात्र एवं चार छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा से 1687 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

उत्तर पुस्तिका में ध्यान से भरें रोल नंबर
बुधवार को परीक्षा के दौरान कुलपति कला संकाय में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्नपत्र के बारे में जानकारी ली और उन्हें उत्तर पुस्तिका में ध्यान से रोल नंबर व अन्य जानकारी भरने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि पिछली परीक्षाओं में देखने को मिला है कि गलत अनुक्रमांक और अन्य जानकारी गलत भरने की वजह से विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में त्रुटियां हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें