दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से परीक्षा के दौरान चूक का बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार को बीए एलएलबी 10वें सेमेस्टर का पेपर पांच दिन पहले ही बंट गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार वाली परीक्षा निरस्त कर दी गई। किस स्तर पर चूक हुई, डीडीयू प्रशासन इसकी जांच कराएगा।
पांच वर्षीय बीए एलएलबी की पढ़ाई डीडीयू के साथ ही छह कॉलेजों में भी होती है। इस परीक्षा के लिए डीडीयू के अलावा सेंट एंड्रयूज कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज को केंद्र बनाया गया है।