फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छावनी रेलवे स्टेशन पर मिला युवती का शव, शरीर पर थे चोट के निशान- शिनाख्त नहीं; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Thu, 07 May 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। युवती की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों से संपर्क किया जा रहा है। गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है। गुलरिहा क्षेत्र में मिले शव की भी पहचान प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत छावनी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक देने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने टहलते समय रेलवे ट्रैक के पास युवती का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवती की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई गई। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं।

इनमें पेट और अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें शामिल हैं। इससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को रेलवे ट्रैक के पास लाकर फेंक दिया गया ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साथ ही आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। युवती की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों से संपर्क किया जा रहा है। गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है। गुलरिहा क्षेत्र में मिले शव की भी पहचान प्रक्रिया जारी है: निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें