दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय प्रबंधक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह से मिला। द्वितीय सेमेस्टर के रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा शुल्क को अलग-अलग जमा कराने, अन्य विश्वविद्यालयों के समकक्ष शुल्क निर्धारण कराने एवं 25 मार्च तक तिथि बढ़ाने की मांग की गई। कुलपति ने मांग पर विचार करने आश्वासन दिया।
कुलपति से वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अभी प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं, परीक्षा परिणाम नहीं आया है। ऐसी स्थिति में सेमेस्टर परीक्षा शुल्क का द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के पूर्व जमा कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में महाविद्यालय प्रबंधक महासंघ के संरक्षक शिवाजी चंद कौशिक, अध्यक्ष मानस सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, डॉ. विपिन शाही उपस्थित रहे।
पंजीकरण व परीक्षा शुल्क के लिए पर्याप्त समय की मांग
स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्राचार्य परिषद की बैठक डॉ. कृष्ण मुरारी पाल की अध्यक्षता में पंत पार्क में हुई। जिसमें द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए दो दिन का समय देने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों ने कुलपति ने से वार्ता के लिए समय मांगा है।
पदाधिकारियों ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा कराने के बाद प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा कराने में महाविद्यालय प्रशासन व्यस्त है। इस परिस्थिति में द्वितीय सेमेस्टर में पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल व मई में होनी है। इसलिए, पंजीकरण के लिए एक सप्ताह का समय देकर परीक्षा फॉर्म भरने का विकल्प 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विस्तारित किया जाए।
बैठक में डॉ. कृष्ण मुरारी पाल, डॉ. विनय कुमार मिश्र, डॉ. केपी चौरसिया, डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, डॉ. अशोक शाही, डॉ. राम सांवले मिश्र, डॉ. राजेंद्र शुक्ल, डॉ. राजेश दुबे, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. निर्भय नारायण उपाध्याय, डॉ. सुरेश धर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।