स्पोर्ट्स साइंस के पाठ्यक्रम के तहत तीन साल में छह सेमेस्टर की पढ़ाई होती है। गोविवि में सेल फाइनेंस के अंतर्गत संचालित इस पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों से प्रति सेमेस्टर 14 हजार रुपये फीस निर्धारित है।
गोविवि समन्वयक प्रवेश परीक्षा डॉ. विनय सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स साइंस के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों के कम आवेदन चिंताजनक है। इसको लेकर छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। पिछले सत्र में महज छह छात्रों ने ही आवेदन लिया था। इस सत्र में भी अभी तक अपेक्षाकृत कम आवेदन आया है।