इन महाविद्यालयों ने दी है आपत्ति
- राम अधार सिंह महाविद्यालय, रजवल, भेउसा, खजनी, गोरखपुर।
- चन्द्रिका प्रसाद शुक्ला महाविद्यालय, जौरहर, गोरखपुर।
- श्रीमती ज्ञान कुमारी सिंह महाविद्यालय, बथुओं, पुरवां, गोरखपुर।
- बाबू विश्राम सिंह महाविद्यालय, रोहारी, सिकरीगंज, गोरखपुर।
- बहादुर यादव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भटनी, देवरिया।
- जयशंकर कलावती देवी महिला महाविद्यालय, सल्लहपुर, भटनी, देवरिया।
- सीता देवी महिला महाविद्यालय, भटनी, देवरिया।
- इन्द्रासन शिक्षा संस्थान महाविद्यालय, डेमुसा घाटी, देवरिया।
- लाल जी राय डिग्री कालेज, खोरीबारी रामपुर, देवरिया।
- सारोवदी देवी सत्यनारायण महिला महाविद्यालय, पिपराचन्द्रभान, देवरिया।
- प्रेमी देवी समाज कल्याण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पडरौना, कुशीनगर।
कोरोना के बीच परीक्षा शिक्षकों-विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ : गुआक्टा
गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. केडी तिवारी और मंत्री डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सेमेस्टर परीक्षा को शिक्षकों और विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ बताया है। पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अगर परीक्षा के दौरान किसी भी शिक्षक के साथ अनहोनी होती है तो गुआक्टा न सिर्फ आंदोलन करेगा, बल्कि कुलपति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराएगा।
उन्होंने कहा कि एक तरफ कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने आगामी 23 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद करने का निर्देश दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय और राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, फैजाबाद सहित अनेक विश्वविद्यालयों ने अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। वहीं, गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति परीक्षा कराने की हठधर्मिता पर अड़े हैं।