फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: सवा लाख अंक पत्र छपकर पहुंचा, विभाग व कॉलेज भेजने की तैयारी

Sat, 14 Oct 2023 02:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उसके संबद्ध कॉलेज के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के शेष बचे अंकपत्र के अलावा सत्र 2022-23 का करीब सवा लाख अंकपत्र छप कर विश्वविद्यालय पहुंच गया है। परीक्षा विभाग की निगरानी में संबंधित एजेंसी अंकपत्र को विभाग और कॉलेज भेजने की तैयारी में जुट गई है। संभावना है कि छात्र अपने संबंधित विभाग और कॉलेज से अगले सप्ताह से अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उसके संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक एवं परास्नातक के वार्षिक के साथ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम काफी समय पहले ही घोषित हो गया था। लेकिन अंकपत्र नहीं मिलने से छात्र परेशान थे। सबसे ज्यादा परेशान स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र थे, जिनको आगे की पढ़ाई के लिए किसी दूसरे संस्थान में प्रवेश लेना था। अंकपत्र नहीं होने के चलते वह काउंसिलिंग में नहीं भाग ले पा रहे थे। कुछ छात्र ऑनलाइन लोड अंक को सादे कागज पर डाउनलोड कर उसे प्रमाणित करवा काम चला रहे थे।

 

कई पाठ्यक्रमों का परीक्षा एक साल पहले ही घोषित हो गया था लेकिन अंकपत्र नहीं मिलने से छात्र परेशान थे। देवरिया, कुशीनगर के अलावा गोरखपुर के दूर-दराज के छात्र हर रोज बड़ी संख्या में अंकपत्र के लिए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंच रहे थे। परीक्षा विभाग में संपर्क करने के बाद भी उनको मायूसी हाथ लग रही थी।

 

अंकपत्र नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंच रहे थे छात्र
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने चार सितंबर को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वह आए दिन छात्र अंकपत्र नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंच रहे थे। चतुर्थ सेमेस्टर में पढ़ाई करने वाले छात्र को अभी तक प्रथम सेमेस्टर का अंकपत्र नहीं मिला था।
 
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने परीक्षा विभाग और एजेंसी को जल्द से जल्द अंकपत्र जारी करने का निर्देश दिया। परिणाम स्वरूप उनके पदभार ग्रहण करने के 40 दिन के अंदर सवा लाख अंकपत्र छप कर आ गया।

गोविवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के साथ पिछले सत्र के शेष बचे वार्षिक एवं सेमेस्टर अंकपत्र छप कर आ गया है। इसमें स्नातक, परास्नातक एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम का अंकपत्र शामिल है। अंकपत्र को संबंधित विभाग और कॉलेज भेजने की तैयारी की जा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें