गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी और निकलने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह नौ बजे से जुलूस के समाप्त होने तक इस व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसलिए आपको अगर कहीं निकलना है तो पहले रूट डायवर्जन जरूर देख लें।
इन रास्तों पर बदला रहेगा यातायात
- शास्त्री चौक से कचहरी चौराहे की तरफ जुलूस के समय सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जुलूस नहीं होने पर ट्रांसपोर्ट नगर से शहर क्षेत्र में आने वाले वाहन बेतियाहाता से शास्त्री चौक, आंबेडकर चौक, छात्रसंघ भवन होते हुए जाएंगे।
- घोष कंपनी से टाउनहाल की तरफ जुलूस के समय वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। घोष कंपनी से शास्त्री चौक की ओर वाहन जाएंगे।
- जुबिली इंटर कॉलेज की ओर से वाहन जुलूस के समय प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को बक्शीपुर से अलीनगर, रेती, नखास होकर गुजारा जाएगा।
- अलीनगर से विजय चौक की ओर वाहन जुलूस के समय नहीं चलेंगे। वाहनों को बक्शीपुर, गंगेज चौराहा होकर निकाला जाएगा।
- सुमेर सागर तिराहा से विजय चौक की तरफ जुलूस के समय वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें धर्मशाला से गुजारा जाएगा।
- काली मंदिर से गणेश चौक की ओर वाहन जुलूस के समय नहीं जाएंगे। इन्हें काली मंदिर से पुलिस लाइंस तिराहा होते हुए गुजारा जाएगा।
- जीएम तिराहा से गणेश चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को छात्रसंघ चौराहा होकर गुजारा जाएगा।
- आयकर भवन तिराहा से हरिओम नगर की ओर वाहन जुलूस के समय नहीं जाएंगे। इन्हें आरटीओ होते हुए भेजा जाएगा।
- आंबेडकर चौक से हरिओम नगर की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें छात्रसंघ चौराहे से रुस्तमपुर की ओर भेजा जाएगा।
- असुरन चौराहे से काली मंदिर की ओर चार पहिया वाहन नहीं आएंगे। ये कौवाबाग से मोहद्दीपुर की ओर जाएंगे।
- बरगदवां से गोरखनाथ की ओर आने वाली बसों को बरगदवां से फर्टिलाइजर, खजांची, मोहद्दीपुर के रास्ते गुजारा जाएगा।