फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: जूनियर एशियन वॉलीबॉल में चमका गोरखपुर का सितारा, भारतीय टीम को मिला कांस्य पदक

Wed, 24 Aug 2022 05:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शुरुआत में अतुल का वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन हुआ। वहां से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी प्रैक्टिस की है। इसके पूर्व उनका चयन सब जूनियर, जूनियर मिनी स्कूल समेत सात बार उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है।
विज्ञापन
बाएं से दूसरे गोरखपुर के अतुल सिंह के साथ मऊ के कुश सिंह और सहारनपुर के आदित्या राणा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के तेहरान में 15 से 22 अगस्त तक आयोजित जूनियर एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। टीम को पदक दिलाने में गोरखपुर के अतुल सिंह के साथ मऊ के कुश सिंह और सहारनपुर के आदित्या राणा ने अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


गगहा के मंझरिया गांव निवासी किसान जय बहादुर सिंह के पुत्र अतुल बचपन से ही खेल में अपने प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं। मां संगीता सिंह शिक्षा मित्र हैं। माता-पिता के मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन ने अतुल को हमेशा अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है।

शुरुआत में अतुल का वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन हुआ। वहां से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी प्रैक्टिस की है। इसके पूर्व उनका चयन सब जूनियर, जूनियर मिनी स्कूल समेत सात बार उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है।
विज्ञापन


भारतीय टीम की उपलब्धि पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र के अलावा उतर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीकुमार मिश्र, संयुक्त सचिव अजय राय, संयुक्त सचिव रवीन्द्र दुबे, रमेश राय, संदीप पुंडीर, रेखा यादव, रिया त्रिपाठी, विष्णु सिंह आदि ने बधाई दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें