मिठाई खिलाकर परिवार के लोगों ने चारु चौधरी को शुभकामनाएं दीं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनीं शिक्षाविद् एवं समाजसेवी चारू चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में रहेगा। कोलकाता में डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति चिंतित कर दिया है। हालांकि, यूपी में कानून व्यवस्था बहुत बेहतर है, फिर भी महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने की कोशिश रहेगी।
अमर उजाला से बातचीत में चारू चौधरी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरी सास की प्राथमिकताओं को पूरा करने का अवसर मिला है।