फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सचिवालय की नौकरी के नाम पर फर्जी लेटर थमाया, 3.50 लाख RTGS और 6.50 लाख नकद लिए- गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 11:28 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बांसगांव थाने में 13 जून को खुशी यादव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विनय उर्फ विपिन तिवारी ने सचिवालय में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उससे 10 लाख रुपये ले लिए थे। इसमें 3.50 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और 6.50 लाख रुपये नकद दिए गए थे। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 10 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कौड़ीराम निवासी विनय उर्फ विपिन तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इस तरह कितने और लोगों को शिकार बनाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बांसगांव थाने में 13 जून को खुशी यादव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विनय उर्फ विपिन तिवारी ने सचिवालय में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उससे 10 लाख रुपये ले लिए थे। इसमें 3.50 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और 6.50 लाख रुपये नकद दिए गए थे।

आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने पीड़िता को सचिवालय का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया और लखनऊ पहुंचकर जॉइनिंग कराने का भरोसा दिलाया। जब पीड़िता नियुक्ति पत्र लेकर सचिवालय पहुंची तो जांच में वह फर्जी निकला। इसके बाद पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर बांसगांव पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीओ बांसगांव अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी के अन्य ठगी के मामलों में शामिल होने की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें