आरोप है कि अगले दिन दुकान बंद मिली और संचालक जेवर व नकदी लेकर भाग चुका था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला और मोबाइल भी बंद मिला। शांति का आरोप है कि उनके अलावा करीब 10 से 15 लोग भी इसी तरह की ठगी का शिकार हुए हैं।
शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2021 से 2023 के बीच कई लोगों ने यहां अपने सोने के जेवर गिरवी रखकर रुपये लिए थे। इनमें लाली जायसवाल ने नौ मई 2022 को सोने का हार गिरवी रखकर 25 हजार और कलैंडर जायसवाल ने 24 नवंबर 2021 को सोने का झुमका गिरवी रखकर 12 हजार रुपये लिए थे। अब सभी पीड़ित अपने जेवर वापस मांग रहे हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पवन वर्मा ने उनके जेवर लक्ष्मी ज्वेलर्स के यहां रख दिए थे। उन्होंने अमरनाथ जायसवाल पर दुकान खुलवाने में सहयोग करने और सोनू वर्मा की भी भूमिका होने का आरोप लगाया है।
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पवन वर्मा, अमरनाथ जायसवाल, सोनू वर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी और जेवरों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।