फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नगर निगम में शामिल हुए 32 गांवों में सड़क, नाली से शुरू होगा विकास का सफर

Wed, 01 Dec 2021 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

104 करोड़ रुपये की लागत वाली 250 सड़क-नालियों के लिए टेंडर जारी, त्वरित विकास योजना के तहत होंगे काम, जीडीए कराएगा सभी काम, नए साल में 15 जनवरी तक इन गांवों में आवागमन हो जाएगा आसान
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में शामिल हुए शहर की सीमा से सटे 32 गांवों में सड़क और नालियों के निर्माण के साथ विकास का सफर शुरू होगा। इसके बाद सफाई, बिजली, पानी, कूड़ा निस्तारण, पार्क, पार्किंग और यातायात समेत कई अन्य सेवाएं विकसित की जाएंगी। साल भीतर इन गांवों को शहर के मोहल्लों की तरह चमकाने की योजना है।

विज्ञापन


नगर निगम की सीमा में शामिल हुए इन गांवों में पहले चरण में 104 करोड़ की लागत से 250 सड़कों और नालियों से जुड़ी परियोजनाएं पूरी की जाएंगी। इनमें 1.42 लाख रुपये से लेकर 1.87 करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं शामिल हैं।  शासन की तरफ से इसके लिए त्वरित विकास योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। काम कराने की जिम्मेदारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को सौंपी गई है। प्राधिकरण ने टेंडर भी निकाल दिया है। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि 15 जनवरी तक इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। टेंडर जारी कर दिया गया है। समय और गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।  

सड़कें ही नहीं, गलियां भी चमकेंगी
नगर निगम में शामिल हुए 32 नए गांवों में विकास कार्यों के लिए करीब 140 किलोमीटर लंबाई की सड़क व नाली की 250 परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। इन गांवों की सभी प्रमुख सड़कों के साथ गलियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। इनकी भी इंटरलॉकिंग होगी। गलियों का काम भी इन परियोजनाओं में ही शामिल है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नगर निगम ने तैयार की परियोजनाओं की डीपीआर

नगर निगम ने इन गांवों के विकास के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी। 193 करोड़ रुपये के प्रस्ताव में करीब 500 परियोजनाओं को शामिल किया गया था। इसमें से 439 कार्यों को अंतिम रूप से सूची में जगह मिली। शासन के निर्देश के बाद विकास कार्य कराने का जिम्मा जीडीए को दिया गया। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत प्रस्तावित इन कार्यों के लिए जीडीए द्वारा नए सिरे से आगणन तैयार कर शासन को भेजा गया था जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि त्वरित विकास योजना के तहत नगर निगम में शामिल 32 गांवों में विकास कार्यों के लिए भेजे गए आगणन को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी कर दिया गया है। सभी कार्य 15 जनवरी तक पूरे कर लिए जाएंगे।  

नगर निगम में शामिल हुए हैं ये 32 गांव
सिक्टौर तप्पा हवेली, रानीडीहा, खोराबार उर्फ सूबा बाजार, जंगल सिकरी, भरवलिया बुजुर्ग, कजाकपुर, बड़गो, मनहट, गायघाट बुजुर्ग, पथरा, रानीबाग, सेमरा देवी प्रसाद, गुलरिहा, मुडिला उर्फ मुंडेरा, मिर्जापुर तप्पा खुटहन, करमहा उर्फ कम्हरिया, जंगल तिकोनिया नंबर एक, जंगल बहादुर अली, नुरुद्दीन चक, चकरा सेयम, रामपुर तप्पा हवेली, सेंदुली बेंदुली, कठवतिया उर्फ कठउर, पिपरा तप्पा हवेली, झरवा, हरसेवकपुर नंबर दो, लक्ष्मीपुर तप्पा कस्बा, उमरपुर तप्पा खुटहन, जंगल हकीम नंबर दो और संझाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें