फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर उमड़ी भीड़: दिव्यांग, बुजुर्ग, महिलाएं तो भूल जाएं, आम यात्री ट्रेनों में घुसकर दिखाएं

Wed, 08 Nov 2023 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

त्योहार पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था को ठीक रखने के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश रेल प्रशासन ने दिया है। इसके अलावा आरपीएफ की गश्त भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन में उतरने-चढ़ने के दौरान यात्री धक्का-मुक्की कर रहे थे, लेकिन नजर नहीं आई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार के दौरान भीड़ को संभालने में रेलवे अफसरों और कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। मंगलवार को गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि हालात बेकाबू नजर आए। जनरल कांउटर से लेकर ट्रेन के जनरल कोच तक सिर्फ सिर ही सिर नजर आए।

विज्ञापन


व्यवस्था की बदहाली इस कदर रही कि एक दिव्यांग आधे घंटे से जनरल टिकट के लिए परेशान रहा, लेकिन संबंधित काउंटर पर कोई कर्मचारी ही मौजूद नहीं था। महिलाएं और बुजुर्गों का तो हाल बुरा था ही, हट्टे-कट्टे आम यात्री भी ट्रेनों में घुसने तो मारतोड़ पर आमादा दिखाई दिए।

सुरक्षा व्यवस्था का हाल यह रहा कि आरपीएफ के जवान सुरक्षा जांच के लिए निकले जरूर, लेकिन ट्रेन की बजाय वे भी प्रतीक्षालय की तरफ घूमते नजर आए। शाम करीब चार बजे जनरल काउंटर पर भीड़ कम थी, लेकिन एक दिव्यांग परेशान हाल अपनी ट्राईसाइकिल से घूम रहा था।
विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल का रहने वाला यह दिव्यांग इमरान हर काउंटर पर अपनी समस्या बता रहा था, लेकिन कोई उसकी सुन नहीं रहा था। इमरान ने बताया कि उसे टिकट लेना है, लेकिन दिव्यांग काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं है। इसी काउंटर पर महिला और बुजुर्गों को भी टिकट मिलता है।

इसे भी पढ़ें: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरे करेंगे अपराधियों की पहचान, एसपी को जारी किया निर्देश

सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में यात्री चढ़ने-उतरने के दौरान धक्का-मुक्की कर रहे थे। अंदर से कुछ यात्री बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे, तो वहीं बाहर से लोग अंदर घुस रहे थे। इस दौरान वहां भी अव्यवस्था दिखी। रक्सौल से आ रहीं संजू शाह ने बताया कि वह परिवार समेत जनरल बोगी में घुस गई थीं, स्टेशन पर उतरने के दौरान बहुत दिक्कत हुई। बड़ी मुश्किल से सामान व बच्चों समेत प्लेटफार्म पर उतर पाईं।

आरपीएफ ने की यात्रियों की जांच
आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर स्टेशन पर जांच बढ़ाई गई है। प्लेटफार्म और प्रतीक्षालय में जांच की जा रही है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि किसी अनजान को अपना सामान न दें। इसके अलावा किसी अपरिचित का दिया कुछ भी खाना-पीना हानिकारक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: वोटर हेल्पलाइन पर करें कॉल..सभी समस्याओं का होगा समाधान
विज्ञापन

अतिरिक्त व्यवस्था के लिए दिए गए हैं निर्देश

त्योहार पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था को ठीक रखने के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश रेल प्रशासन ने दिया है। इसके अलावा आरपीएफ की गश्त भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। दिवाली से छठ तक ट्रेनों और प्लेटफार्म की भीड़ नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था बनाने का निर्देश भी दिया गया है।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशनों पर इस बात की उद्घोषणा कराई जा रही है कि लोग किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न दें। ट्रेन में टिकट लेकर सुरक्षित यात्रा करें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें