फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जशीट दाखिल कर टॉप बदमाशों को सजा दिलाने की पैरवी करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चार्जशीट दाखिल कर टॉप बदमाशों को सजा दिलाने की पैरवी करेगी पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के टॉप 11 बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। अब इनपर दर्ज मुकदमों की लंबित विवेचना को जल्द पूरा करके कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि ट्रायल हो सके। पुलिस इन बदमाशों को सजा दिलाने के लिए भी कोर्ट में पैरवी करेगी। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने सभी संबंधित थानेदारों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। जिस क्षेत्र में इन बदमाशों का निवास स्थान होगा, वहीं के थानेदार की जिम्मेदारी होगी कि वे लंबित विवेचना को पूरा कराकर चार्जशीट दाखिल कराएं।
जानकारी के मुताबिक, जिले के नोडल अफसर डीके ठाकुर ने टॉप बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए थे। अफसरों का मानना है कि कोर्ट में चार्जशीट ना दाखिल होने से मुकदमे लंबित हैं, जिससे बदमाशों को सजा नहीं हो पाती और वे इसका फायदा उठाते हैं। पुलिस अब इन बदमाशों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कराने के साथ ही गवाही भी कराएगी, ताकि जल्द से जल्द सजा हो सके। निवास स्थान वाले थानेदार की यह जिम्मेदारी होगी लंबित मुकदमों की सूची तैयार करें।
विज्ञापन

इन बदमाशों के केस की विवेचना लंबित
टॉप बदमाशों में शामिल राकेश यादव के खिलाफ पिपराइच, चिलुआताल थाने में दर्ज तीन मुकदमों में विवेचना लंबित है। विनोद उपाध्याय के खिलाफ कैंट, कोतवाली थाने में दर्ज चार मुकदमों में विवेचना लंबित है। इसी तरह अन्य बदमाशों के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें अभी चार्जशीट दाखिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ये हैं जिले के टॉप 11 बदमाश
झंगहा क्षेत्र के राघवेंद्र यादव, बेलघाट के शैलेंद्र प्रताप सिंह, गुलरिहा के राकेश यादव, बांसगांव के राधेश्याम यादव, कैंट के सत्यव्रत राय, खजनी के सुभाष शर्मा, कैंट के अजीत शाही, गीडा के प्रदीप सिंह, शाहपुर के सुधीर सिंह, गोरखनाथ के विनोद उपाध्याय और चिलुआताल के चंदन सिंह का नाम टॉप बदमाशों की सूची में शामिल है।
शरणदाता की पहचान कर कार्रवाई करेगी पुलिस
बदमाशों के रिश्तेदार, दोस्त और अन्य शरणदाताओं की भी पुलिस पहचान करेगी। सूची बनाकर इनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें