फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पुलिस ने पेश की मिसाल: 2 लाख 17 हजार और जेवरात को लौटाया, ड्यूटी से आ रहे दो दरोगाओं को मिला था बैग

Fri, 15 Apr 2022 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने बैग में मिले आधारकार्ड पर अंकित मोबाइल नंबर पर बात की तो पता चला कि वह बैग स्तुति सिंह पत्नी सुशील कुमार निवासी नेवादाकला जिला अम्बेडकर नगर का है। उन्हें बुलाकर पुलिस ने बैग लौटा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने लौटाया बैग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर पुलिस ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए बृहस्पतिवार को रुपयों और गहनों से भरा बैग खोज कर उसके मालिक को लौटया।  बैग में 2 लाख 17 हजार 457 रूपये व जेवरात और कागजात थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चैत रामनवमी के अवसर पर हरपुर बुदहट थाने में तैनात दरोगा प्रवीन कुमार कश्यप व सिकरीगंज थाने में तैनात नितेश वर्मा की ड्यूटी बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में लगी थी। दोनों एक साथ ड्यूटी पूरी कर बृहस्पतिवार को अपने-अपने थाने पर आ रहे थे।

रास्ते में रोड पर उन्हें एक बैग मिला। बैग उठाकर जब दोनों ने देखा तो उसमें नगद राशि, जेवरात व कुछ कागजात मिले। बैग को हरपुर बुदहट थाने पर लाकर गिनती की गई तो उसमें 2 लाख 17 हजार 457 रूपये, एक लेडीज घड़ी, आधारकार्ड, पैनकार्ड, एक एटीएम कार्ड, एक जोड़ा कान के सोने के झुमके, 4 बिछिया, एक पायल व अन्य घरेलू सामान मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने बैग में मिले आधारकार्ड पर अंकित मोबाइल नंबर पर बात की तो पता चला कि वह बैग स्तुति सिंह पत्नी सुशील कुमार निवासी नेवादाकला जिला अम्बेडकर नगर का है। उन्हें बुलाकर पुलिस ने बैग लौटा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें