गोरखपुर पुलिस ने पिछले चार सालों में बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 30 बदमाशों की 84 करोड़, दो लाख 34 हजार रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। इसी के साथ पुलिस ने 283 मामलों में 1149 बदमाशों पर कार्रवाई की। 333 बदमाशों को गिरफ्तार किया। 266 बदमाशों पर पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की तो वहीं तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए। 18 बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
इतने लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई गुंडा एक्ट - 1702
जिला बदर - 266
पुलिस एनकाउंटर में मौत- 03
पुलिस की गोली से घायल - 18
इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी - 333
रासुका की कार्रवाई - 06
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस मुठभेड़ में तीन कुख्यात बदमाश ढेर हुए। वहीं 18 बदमाश पिछले चार साल में पुलिस की गोली से घायल हुए। 84 करोड़ से ज्यादा की बदमाशों की संपत्तियां भी जब्त की गईं हैं।