फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया कांड से सबक: गोरखपुर पुलिस तैयार कर रही विवादित मामलों की सूची, प्रशासन की मदद से करेगी कार्रवाई

Thu, 05 Oct 2023 12:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एडीजी अखिल कुमार व आईजी जे रविंद्र ने पुलिस को जमीन विवाद के मामलों को गंभीरता से लेने को कहा तो एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रजिस्टर में ऐसे मामलों को दर्ज करने को कहा गया है। इसके अलावा रजिस्टर में दर्ज मामलों को प्रशासन के सहयोग से निपटारा करने का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया कांड के बाद पुलिस अफसरों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस वालों को जमीन विवाद के मामलों में प्रशासन के सहयोग से निपटारा का आदेश दिया है तो साथ ही 10 साल के विवाद का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ऐसे विवादों की सूची तैयार कर रही है, जिसकी वजह से घटना की आशंका हो।

विज्ञापन


पुलिस थाना और तहसील दिवस में आने वाले मामलों के जरिये सूची तैयार कर कार्रवाई करेगी। अगर, कोई मामला न्यायालय में है तो पीड़ित को रास्ता भी बताएगी कि इसका निपटारा कोर्ट के जरिये ही संभव है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया के रुद्रपुर इलाके में जमीन विवाद में ही छह लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि वहां का मामला कोर्ट में विचाराधीन था, लेकिन घटना का असर देवरिया ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी नजर आने लगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर पुलिस समझाएगी- मत बजाइए तेज डीजे, नहीं माने तो जाएंगे जेल

विज्ञापन

एडीजी अखिल कुमार व आईजी जे रविंद्र ने पुलिस को जमीन विवाद के मामलों को गंभीरता से लेने को कहा तो एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रजिस्टर में ऐसे मामलों को दर्ज करने को कहा गया है। इसके अलावा रजिस्टर में दर्ज मामलों को प्रशासन के सहयोग से निपटारा करने का भी आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बम बताकर बच्चे ने बुलाई पुलिस, बोला- अंकल आ गए

कैंपियरगंज का एक मामला जमीन विवाद का सामने आने पर एसएसपी ने खुद एसडीएम और सीओ से बातचीत की है, ताकि निपटारा हो सके। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस जमीन के मामलों का निपटारा प्रशासन के सहयोग से करेगी। पुलिस विवादित मामलों में केस भी दर्ज करती है। पीड़ित को न्याय मिले, यही हमारी कोशिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें