यह हुआ बरामद
आरोपी के पास से पुलिस ने सफेल धातु के आठ जोड़ा पायल, एक लाकेट, दो सिक्के, 29 जोड़ी बिछिया, तीन अंगुठी, एक ताबिज, पीली धातु की एक अंगुठी, दो जोड़ी बॉली, एक जोड़ी कान का टप्स, सोने का लाकेट, नाक की कील दो, एक नथिया, लूटे गए तीन मोबाइल फोन, एक चोरी की बाइक के अलावा तमंचा व कारतूस मिला है।
दो महीने में हुए 7 मुठभेड़ में 11 बदमाशों के पैर में लगी गोली
- 12 मई 2022 को कैंट के मोहद्दीपुर में मुठभेड़ में राजघाट निवासी लुटेरे शहजादे के पैर में गोली लगी।
- 2 मई 2022 को बेलघाट इलाके में पुलिस से हुए मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश आजमगढ़ के गंभीरपुर थाने के रानीगंज रजौड़ा निवासी तौफिक अहमद उर्फ गुड्डू के पैर में गोली लगी।
- 29 अप्रैल 2022 को कैंट पुलिस की छावनी रेलवे स्टेशन के पास चार लुटेरों से मुठभेड़ हुई। बिहार के कटिहार के कोड़ा जुराबगंज गांव के बदमाश हैरान कुमार, शिवा, वीरेंद्र और करन उर्फ संजय के पैर में गोली लगी थी।
- 26 अप्रैल 2022 को खोराबार तिहरा हत्याकांड के आरोपी पुलिसवालों की पिस्टल लेकर फायरिंग करते हुए पुलिस अभिरक्षा से भाग रहा था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से हत्यारोपी संतकबीरनगर निवासी आलोक पासवान के पैर में गोली लगी।
- 25 अप्रैल 2022 को रामगढ़ताल पुलिस की दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। गोली से 32 लाख के लूट के आरोपियों चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी मनोज और बेलघाट के सिंधवान निवासी अजीत उर्फ सोनू बाबा के पैर में गोली लगी।
- 17 अप्रैल 2022 को चौरीचौरा पुलिस की सोनबरसा बाजार में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इसमें गोली से जौनपुर का पशु तस्कर इमरान के पैर में गोली लग गई।