चंद्रयान की सफलता के लिए पूजा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने को लेकर देश भर में गर्व और रोमांच का माहौल है। इसे लेकर मंदिर में प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं। वहीं, मुस्लिम समाज के लोग भी नमाज पढ़कर मिशन की सफलता के लिए दुआएं कर रहे हैं। इस उत्सव में गोरखपुर भी अछूता नहीं है। यहां भी लोग जश्न मना रहे हैं।
गोरखपुर में चंद्रयान की सफलता के लिए हरिओम तिराहा स्थित वैष्णवी लान में हवन पूजा किया गया। इसके बाद राष्ट्र बंधन समिति के लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
वहीं गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा कि आज चंद्रयान की लैडिंग को लेकर पूरे देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों में हवन पूजा हो रहा है। मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है। चर्च में प्रार्थना की जा रही है। पूरे देशवासियों, वैज्ञानिकों और खासकर इसरो को दिल से बधाई देता हूं।
इसे भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग से पहले गोरखपुर में जश्न, रवि किशन बोले- गर्व की बात है
चंद्रयान-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। ISRO ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।