उत्तर मध्य रेलवे के वीरागंना लक्ष्मी बाई जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर वाशेबुल एप्रेन के मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक कर दिए जाने के कारण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
रेलवे से जारी सूचना के मुताबिक, ओखा से 20 तथा 27 अगस्त, 03, 10 एवं 17 सितंबर को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गुना-बीना-वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन-ग्वालियर के स्थान पर बदले हुए मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: रुपये ही नहीं सपने भी ले भागीं चिट फंड कंपनियां, आवेदन के साथ जुड़ी लोगों की उम्मीदें
छपरा से 20 तथा 29 अगस्त, 05, 12 एवं 19 सितंबर को चलने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं. गोविन्दपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-ललितपुर के स्थान पर परिवर्तित प्रयागराज जं.-मानिकपुर-खजुराहो-ललितपुर के रास्ते चलेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 तथा 31 अगस्त, 07, 14 एवं 21 सितंबर को चलने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बीना-ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-गोविंदपुरी-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित बीना-ललितपुर-खजुराहो-मानिकपुर जं. के रास्ते चलाई जाएगी।