फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बदले हुए समय पर चलेगी गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 11 Aug 2023 10:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर से 17 अगस्त से चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन पर 17:40 बजे पहुंचकर 17:50 बजे छूटेगी। यहां से चांदलोडिया स्टेशन पर 18:08 बजे पहुंचकर 18:10 बजे छूटेगी। वीरमगाम स्टेशन पर 18:58 बजे पहुंचकर 19:00 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन की ओर से पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद, चांदलोडिया और वीरमगाम स्टेशनों पर 15045/15046 ओखा-गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से 17 अगस्त से चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन पर 17:40 बजे पहुंचकर 17:50 बजे छूटेगी। यहां से चांदलोडिया स्टेशन पर 18:08 बजे पहुंचकर 18:10 बजे छूटेगी। वीरमगाम स्टेशन पर 18:58 बजे पहुंचकर 19:00 बजे छूटेगी। संशोधित समयानुसार ओखा से 20 अगस्त से चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन पर 08:15 बजे पहुंचकर 08:25 बजे छूटेगी।

इसे भी पढ़ें: एक रात की बारिश से शहर के नाले चोक, सांसत में फंसे लोग; VIDEO में देखें झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के लिए बदला ट्रेनों का रूट

उत्तर मध्य रेलवे के वीरागंना लक्ष्मी बाई जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर वाशेबुल एप्रेन के मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक कर दिए जाने के कारण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

रेलवे से जारी सूचना के मुताबिक, ओखा से 20 तथा 27 अगस्त, 03, 10 एवं 17 सितंबर को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गुना-बीना-वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन-ग्वालियर के स्थान पर बदले हुए मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: रुपये ही नहीं सपने भी ले भागीं चिट फंड कंपनियां, आवेदन के साथ जुड़ी लोगों की उम्मीदें

छपरा से 20 तथा 29 अगस्त, 05, 12 एवं 19 सितंबर को चलने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं. गोविन्दपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-ललितपुर के स्थान पर परिवर्तित प्रयागराज जं.-मानिकपुर-खजुराहो-ललितपुर के रास्ते चलेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 तथा 31 अगस्त, 07, 14 एवं 21 सितंबर को चलने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बीना-ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-गोविंदपुरी-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित बीना-ललितपुर-खजुराहो-मानिकपुर जं. के रास्ते चलाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें