फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला थाने के सामने युवक ने पीया कीटनाशक, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने लगाया था दो शादी करने का आरोप, खजनी के दंपती को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था थाने
विज्ञापन




पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल, हालत स्थिर



गोरखपुर। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के लिए आए पति ने महिला थाने के बाहर कीटनाशक खा लिया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।



जानकारी के मुताबिक, खजनी क्षेत्र के एनवां गांव के राजन कुमार मौर्य की पत्नी चंदा ने पति पर दो शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने पर शिकायत की थी। थाने पर समझाने के बाद भी बात नहीं बनी तो इस मामले को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर भेजा गया था। बृहस्पतिवार को पति और पत्नी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन




दोपहर करीब दो बजे दोनों महिला थाने पहुंचे। इस दौरान थाने के बाहर पत्नी के सामने ही राजन ने कीटनाशक खा लिया। थाने के अंदर जाकर पत्नी ने तत्काल महिला पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। तब पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पेट्रोशाइड 505 नामक कोई दवा पति ने खाई थी।



महिला थाने की पुलिस का कहना है कि पहली काउंसिलिंग थी। पत्नी का आरोप है कि पति दूसरी शादी करने के बाद खर्चा नहीं देता है। दोनों को समझाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन इससे पहले ही बाहर कहीं पर पति ने कीटनाशक खा लिया। इसकी जानकारी भी पत्नी ने ही दी। तुरंत दोनों को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में रोता रहा पति



जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में राजन भर्ती है। वहां पर बार-बार रोने लग रहा है। वह यह कह रहा है कि उसे क्यों बचाया गया। वह मरना चाहता है। अस्पताल के कर्मचारी उसे समझा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की स्थित अब सामान्य है। शुक्रवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

वर्जन



महिला थाने के बाहर काउंसिलिंग के लिए आए पति ने कीटनाशक खा लिया था। अब उसकी तबीयत ठीक है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।



-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें