फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रंगदारी न देने पर युवक का पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास नगर निवासी दुर्गेश चौहान ने गोरखनाथ थाने में दर्ज कराया केस
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के बरगदवां के पास रंगदारी न देने पर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार-पांच युवकों ने रास्ते में रोककर 10 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर सिर फोड़ दिया। गोरखनाथ पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के विकास नगर निवासी दुर्गेश चौहान ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम के समय उनकी मुलाकात क्षेत्र के जप्ता टोला निवासी विनय चौहान से हुई। उसके साथ विक्रम चौहान और आकाश चौहान भी थे। आरोप है कि रंगदारी मांगते हुए विक्रम चौहान ने धमकी दी। विरोध करते पर गाली देने लगा और विनय चौहान, उसके पिता विक्रम चौहान व मामा आकाश चौहान ने घर में घुसकर मारपीट की। बचाव करने मां आईं तो उनपर भी हमला कर दिया। उनके हाथ में गंभीर चोट आई। वहीं उसके पैर, हाथ व हड्डी में अंदरूनी चोट लगी है।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें