फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 शहरों में स्थान बनाने के उद्देश्य से करें कार्य : मेयर

Fri, 31 Jan 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को लेकर मेयर और नगर आयुक्त ने की समीक्षा
विज्ञापन


गोरखपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें मेयर और नगर आयुक्त ने टूल किट के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। मेयर ने कहा कि जिन बिंदुओं पर पिछले साल कम अंक मिले थे, उन पर विशेष ध्यान देते हुए इस बार गोरखपुर को टॉप 10 शहराें में स्थान दिलाने के उद्देश्य से कार्य करें।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी मानकों के अनुसार काम करने के निर्देश दिए। महानगर में रोजाना निकलने वाले कचरे का निस्तारण, जलीय गंदगी का शोधन, लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि घरों के साथ नगर के व्यावसायिक, सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों को साफ रखने में नगर निगम की टीम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, मुख्य अभियंता संजय चौहान, जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार, जोनल अधिकारी अनुष्का सिंह, अविनाश प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा, एनडी पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें