फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज से फर्टिलाइजर तिराहा तक हटा अतिक्रमण

Fri, 31 Jan 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों से वसूला 22800 रुपये जुर्माना
विज्ञापन


दुकानदारों ने छज्जा बढ़ा कर नालों के ऊपर कर लिया था अतिक्रमण
गोरखपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल काॅलेज से फर्टिलाइजर तिराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ नाले और पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को साफ कराया। कुछ लोगों ने दुकानों का छज्जा बढ़ा कर नालों पर अतिक्रमण कर लिया था, जिसे जेसीबी से तोड़ा गया। इस दौरान दुकानदारों से 22800 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान के दौरान तीन ठेले, चार प्लास्टिक की कुर्सियां, दो काउंटर और दो लोहे की बेंच को जब्त किया गया। सामान को फर्टिलाइजर गोशाला में जमा कराया गया। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने दुकानों का छज्जा बढ़ा कर नालों पर अतिक्रमण कर लिया था, उसे भी जेसीबी की मदद से तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नालों और सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी चलेगा। सड़क पर पार्क होने वाले वाहन भी सही जगह पर खड़े हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें