फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की संविधान व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता से करें कार्य : अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला व महानगर के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में बोले प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

गोरखपुर। कांग्रेस के जिला व महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। शहर के एक लॉन में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिला व महानगर के इन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि नए बने पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों को आम आदमी के बीच ले जाएं। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। दोनों ही सरकारें संविधान पर लगातार हमला कर रही हैं। हमें इन सरकारों के भ्रष्टाचार, संविधान विरोधी कार्य व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत व एकजुटता से कार्य करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे कार्यकर्ताओं की हर लड़ाई में साथ हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और बीजेपी सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनविरोधी कार्यों को हर स्तर पर चुनौती देने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से तैयार हैं।
विज्ञापन



कार्यक्रम में पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, प्रो. चितरंजन मिश्र, महराजगंज के जिलाध्यक्ष विजय सिंह, आलोक शुक्ल, प्रमोद नायक, विवेक श्रीवास्तव, नवीन सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद जमाल अहमद, राकेश यादव, निर्मला पासवान, अरुण अग्रहरी, डॉ भानु प्रताप सिंह, सुरसरी मिश्रा, सुयश मणि, प्रो. राम नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें