भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक में सोमवार को तरकुलही देवी चौराहे पर महिलाओं ने देसी शराब की दुकान को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाएं लाठी,-डंडे और झाड़ू लेकर मौके पर पहुंचीं थी। नारेबाजी शुरु करते ही शराब की दुकान बंदकर संचालक भाग निकला।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर दुकान दोबारा खुली तो वह उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगी। आरोप लगाया कि शराब की दुकान के पास में ही स्कूल और मंदिर हैं। यहां पूजा अर्चना के लिए आने वाली महिलाएं से शराब के नशे धुत लोग अभद्रता करते हैं। शराब पीने से दो लोगों की जान भी जा चुकी है। सड़क पर शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। प्रदर्शन के दौरान इशरावती, चंपा, इंद्रावती, कलावती, जवाहिर चौहान, मंजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।